राजनांदगांव के नए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

राजनांदगांव। जिले के नए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज दोपहर कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उन्हें पदभार सौंपा।

जितेंद्र यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2019 बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से मुलाकात की और राजनांदगांव जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम. भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई