भतीजे ने दीवार पर पटककर चाचा की कर दी हत्या

कोरबा। होली की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब नशे में चूर चाचा भतीजे के बीच विवाद शुरू हो गया. से इस दौरान भतीजे ने तैश में चाचा के ने सिर को दीवाल पटक पटककर लहुलुहान कर दिया. किसी तरह बीच बचाव कर परिजनों ने मामला शांत कराया. वे बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

जिले के सरहदी पुलिस चौकी मोरगा अंतर्गत ग्राम अरसियां में देवीदयाल यादव 65 वर्ष निवास न करता था. वह खेती किसानी व मवेशी पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था. बुधवार को गांव में होली मनाया जा रहा था. होली के दिन देवीदयाल और उसके भतीजे करनसाय राऊत (30 वर्ष) ने दोपहर करीब दो बजे छककर शराब का सेवन कर लिया. वे घर में ही बैठकर बातचीत करते रहे. नशा सिर चढ़ने पर चाचा देवीदयाल खुद में ही बड़बड़ाने लगा. पहले तो करन उसे घर जाने की बात कहता रहा, लेकिन उसकी समझाईश का असर चाचा पर नहीं पड़ा. उनके बीच विवाद शुरू हो गया.

इस दौरान करन ने तैस में आकर चाचा देवीदयाल के सिर को दीवाल पर पटक पटककर लहुलुहान कर दिया. उसकी चीख पुकार सुन पहुंचे परिजनों ने किसी तरह समझाईश देकर करन को शांत कराया. वे गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत देवीदयाल को मृत घोषित कर दिया.

मामले की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मंगतू राम मरकाम हरकत में आ गए. वे अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की. तत्पश्चात मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया. उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई