प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 65 पंचायत सचिवों को नोटिस

बलरामपुर। जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कामों में लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने सख्त कदम उठाया है।

जिले के 65 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 23 मई तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जिला प्रशासन की जांच में पाया गया कि इन योजनाओं के तहत घरों का निर्माण काफी धीमा चल रहा है। कई सचिवों ने अपने काम में लापरवाही और उदासीनता दिखाई है।

जिला प्रशासन की टीम लगातार विकासखंडों में जाकर कार्यों की निगरानी कर रही है, लेकिन फिर भी ज़मीनी स्तर पर संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

सीईओ ने चेतावनी दी है कि यदि सचिवों का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें निलंबन या सेवा से हटाने जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं।

नोटिस जारी होने के बाद ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर हलचल मच गई है और सचिवों में चिंता का माहौल है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button