Negligence in Ashram: पहाड़ी कोरवा आश्रम में लापरवाही से 7 साल के बच्चे की मौत, अधीक्षक सस्पेंड

Negligence in Ashram (बलरामपुर) : राजपुर विकासखंड के पहाड़ी कोरवा आश्रम लाऊ में पढ़ने वाले पहली कक्षा के छात्र अजीत सिंह (7 वर्ष) की इलाज के अभाव में मौत हो गई है। अजीत शनिवार से बीमार था और उसे पेचिश की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में उसने दम तोड़ दिया।

आश्रम की लापरवाही के चलते छात्र की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्रम अधीक्षक बीरसाय मरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इलाज में कोई कमी रही या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया कि मामले में विकासखंड राजपुर के पहाड़ी कोरवा आश्रम लाऊ के छात्र अजीत कुमार की मृत्यु हुई है। इसमें प्रथम दृष्टया वहां के प्रभारी अधीक्षक बीरसाय मरावी की लापरवाही प्रमाणित पाई गई है। उक्त लापरवाही प्रमाणित किए जाने कारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई