रायपुर में आज हो रही NEET UG 2025 परीक्षा, 27 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा इंतज़ाम

रायपुर। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली NEET UG 2025 परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। रायपुर में इस परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता को खास महत्व दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर उम्मीदवार की पहचान बायोमेट्रिक मशीन से उंगलियों के निशान और फोटो मिलाकर की जा रही है।

प्रशासन और परीक्षा आयोजकों ने छात्रों से समय पर पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी या नोट्स को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें लाखों छात्र MBBS, BDS और अन्य कोर्सेस में एडमिशन के लिए हिस्सा लेते हैं। रायपुर में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button