AIIMS रायपुर की छात्राओं ने भरी आकाश में उड़ान: जगदलपुर एयरपोर्ट पर NCC कैडेट्स ने किया सफल फ्लाइंग प्रशिक्षण

रायपुर/जगदलपुर। AIIMS रायपुर की एनसीसी कैडेट्स ने जगदलपुर हवाई अड्डे पर फ्लाइंग प्रशिक्षण करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। MBBS छात्राएं कैडेट दीपिका पल्ला और कैडेट श्रेया जान्हवी ने ट्विन-सीटर माइक्रोलाइट विमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरकर नया कीर्तिमान बनाया।

यह ट्रेनिंग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के निर्देशन में और रायपुर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की निगरानी में आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत MBBS और BSc नर्सिंग के छात्रों को पहले फ्लाइंग सिम्युलेटर पर अभ्यास कराया गया, फिर एयरपोर्ट का दौरा करवाया गया और इसके बाद असली विमान में उड़ान का मौका दिया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विमानन की मूल बातें और उड़ान संचालन का अनुभव देना था।

फ्लाइंग प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 9 बालिका कैडेट्स शामिल थीं। यह पहल महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समावेशन की दिशा में एक प्रेरक कदम मानी जा रही है।

AIIMS रायपुर के कार्यकारी निदेशक और CEO लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, “ऐसी गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का भाव विकसित करती हैं।” लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल प्रशिक्षण के दौरान स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह उपलब्धि न सिर्फ AIIMS रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई