नक्सलियों ने शांति वार्ता से किया इनकार, हथियार नहीं छोड़ेंगे

रायपुर। नक्सलियों की केंद्रीय समिति और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने साफ कर दिया है कि वे शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे। सोमवार को जारी संयुक्त प्रेस नोट में दोनों संगठनों ने कहा कि वे हथियार नहीं छोड़ेंगे और लड़ाई जारी रखेंगे।
प्रवक्ताओं अभय और विकल्प ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि हाल ही में पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू द्वारा जारी पत्र उनका निजी फैसला था, संगठन का उससे कोई संबंध नहीं है। नक्सलियों का कहना है कि बसवा राजू के शांति वार्ता संबंधी प्रयासों को गलत तरीके से पेश किया गया है।
प्रेस नोट में कहा गया है कि यदि वे हथियारबंद संघर्ष छोड़ते हैं तो उनकी पार्टी क्रांतिकारी से संशोधनवादी बन जाएगी। इसी कारण उन्होंने शांति वार्ता की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है।





