नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवानों की शहादत

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी विस्फोट करके सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) की एक गश्त दल नक्सल विरोधी सर्च अभियान से लौट रही थी।

खबरों के अनुसार, जैसे ही टीम गश्ती अभियान के बाद लौट रही थी, नक्सलियों ने उनके रास्ते में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर विस्फोट किया। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने 19 अक्टूबर 2024 को धुरबेड़ा की ओर नक्‍सल सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। यह ऑपरेशन नक्सल गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी।

जवानों की टीम सर्चिंग ऑपरेशन से वापसी के दौरान लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच जवान ग्राम कोडलियर के समीप एक घने जंगल में पहुंचे। इस दौरान, एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। इस हमले में नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button