बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: एक जवान शहीद, 3 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG का एक जवान शहीद हो गया, जबकि 3 जवान घायल हो गए। घटना भोपालपट्नम थाना क्षेत्र के उल्लूर के जंगल में हुई। शहीद जवान की पहचान दिनेश नाग के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को DRG की टीम नक्सली विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे टीम जंगल में सर्चिंग कर रही थी, तभी एक जवान का पैर प्रेशर IED पर पड़ गया और जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में दिनेश नाग गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

घायल जवान खतरे से बाहर

ब्लास्ट के बाद घायल जवानों को तुरंत भोपालपट्नम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जाएगा।

IED बिछाकर घात लगाते हैं नक्सली

बीजापुर और आसपास का इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है। नक्सली अक्सर सर्चिंग पार्टियों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में IED बिछा देते हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि इलाके में अब सर्चिंग अभियान और तेज किया जाएगा।

पुलिस अफसरों ने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। शहीद जवान दिनेश नाग को श्रद्धांजलि देते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई