नक्सली हिड़मा AK-47 के साथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जगदलपुर। ओडिशा पुलिस ने नक्सली कुंजाम हिड़मा को AK-47 राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोरापुट जिले में की गई, जहां पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के त्रि-जंक्शन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पकड़ा गया नक्सली ACM कैडर का सदस्य है और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक जंगल में भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। उसके पास से AK-47 समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान कुंजाम माड़वी हिड़मा उर्फ मोहन के रूप में हुई, जो बीजापुर (छत्तीसगढ़) का निवासी है और लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था। वह ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कई वारदातों में शामिल रहा है।

इधर सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि पकड़ा गया नक्सली, सेंट्रल कमेटी मेंबर माड़वी हिड़मा है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। लेकिन बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने इस खबर को अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया कि गिरफ्तार नक्सली कुंजाम हिड़मा है, न कि वांछित माओवादी नेता माड़वी हिड़मा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई