दंतेवाड़ा में नक्सली आईईडी धमाका, दो जवान घायल

दंतेवाड़ा। जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह दो जवान घायल हो गए। घटना सातधार पुल से आगे एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान के दौरान हुई।

धमाके में सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए। दोनों को तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, जवान अभियान के लिए 195वीं वाहिनी मुख्यालय से रवाना हुए थे, तभी नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए आईईडी से हमला कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई