national integration march: “राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025” के तहत पूर्वोत्तर के 256 छात्र भारत भ्रमण पर, 2 से 5 फरवरी तक होगा कार्यक्रम

national integration march (बिलासपुर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन “राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025” के तहत पूर्वोत्तर भारत के 256 छात्र-छात्राएं शेष भारत के दर्शन के लिए निकले हैं। 23 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली यह यात्रा 32 शहरों का भ्रमण करेगी। इसी क्रम में, यह यात्रा 2 फरवरी से 5 फरवरी तक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में रहेगी। इस दौरान छात्र-छात्राएं शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही, 5 फरवरी को एक नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्वोत्तर और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 के तहत पूर्वोत्तर भारत के 31 छात्र-छात्राएं बिलासपुर पहुंच रहे हैं।
यह यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किए गए अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन प्रकल्प का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच भावनात्मक एकता को बढ़ावा देना है। बिलासपुर में इन छात्रों को स्थानीय संस्कृति, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों से परिचित कराया जाएगा। इस यात्रा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. संतोष गिमनानी ने बताया कि यह पहल पूर्वोत्तर और शेष भारत के बीच सामाजिक समरसता को मजबूत करेगी। वहीं, AVBP के प्रदेश सह मंत्री हेमांशु कौशिक ने इसे विविधता में एकता का प्रतीक बताया। यात्रा का समापन 5 फरवरी को होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह के साथ होगा, जहां पूर्वोत्तर के छात्र अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।





