दिल्ली में ओबीसी महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज, सूरजपुर की नपाध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े होंगी शामिल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में ओबीसी महिला सशक्तिकरण को लेकर 9 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें देशभर से महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी।

सम्मेलन में सूरजपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े भी शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है। सम्मेलन में महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के विषय पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेकर कुसुमलता राजवाड़े छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से सूरजपुर क्षेत्र की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी में हैं।

कुसुमलता राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाकर नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया का भागीदार बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई