नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, 114 राफेल सौदे पर लग सकती है मुहर

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के लोकभवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है, जिसमें रक्षा और तकनीकी सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान 114 राफेल लड़ाकू विमानों और हैमर मिसाइलों की खरीद पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा रक्षा व्यापार, कौशल विकास, स्वास्थ्य और आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनने की संभावना है। करीब एक दर्जन समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस “Innovation Year 2026” का उद्घाटन भी करेंगे। वर्ष 2026 को दोनों देशों ने ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। यह उनकी भारत की चौथी और मुंबई की पहली आधिकारिक यात्रा है। गुरुवार को वे दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य के सहयोग का रोडमैप तय करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई