नमाज विवाद: GGU कुलपति पर FIR की मांग, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

बिलासपुर :गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में एनएसएस कैंप के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने का मामला अब और गरमा गया है। इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस पूरे विवाद में विश्वविद्यालय के कुलपति की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आईजी ऑफिस पहुंचे और कुलपति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है कि सिर्फ प्रोफेसर दिलीप झा को आरोपी बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की जिम्मेदारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की भी बनती है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा, “प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच जरूरी है और कुलपति को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।”

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सिर्फ प्रो. दिलीप झा को दोषी बताकर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पहलुओं की जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई