Chunav: आदर्श आचार संहिता लगी, नगरीय निकाय का मतदान 11 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम जानकारियां साझा की गईं। आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की प्रमुख तारीखें

  •  मतदान की तारीख: 11 फरवरी 2025
  • चरण: एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा।
  • नामांकन की शुरुआत: 22 जनवरी 2025
    नाम वापसी: 31 जनवरी 2025
  • मतगणना: 15 फरवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें

नामांकन अवधि: 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025
मतदान: 17, 20, और 23 फरवरी 2025

प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद, और 114 नगर पंचायतों में आम चुनाव होंगे। साथ ही दुर्ग और सुकमा जिलों में 5 वार्डों के लिए उपचुनाव भी होंगे।

कुल मतदाता

पुरुष: 22,00,525
महिला: 22,73,232
अन्य: 512
कुल: 44,74,269

मतदान केंद्र
आम चुनाव के लिए: 5,970
उपचुनाव के लिए: 22
  • इनमें से 1,531 मतदान केंद्र संवेदनशील और 132 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

चुनाव की विशेषताएं

नगरीय निकाय चुनाव
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे।
  • पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को किया गया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का दावा किया है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई