NAGRI NIKAY CHUNAV: नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से नामांकन रैली लेकर निकले, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू चौक पहुंची। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए दिखाई दिए और एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक ने कहा कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है, तो उनकी प्राथमिकता बिलासपुर का समुचित विकास और स्वच्छ जल की उपलब्धता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में बिलासपुर को खोदापुर बना दिया गया था, जिसे कांग्रेस दूर करने का प्रयास कर रही है। रैली के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों ने बी फॉर्म भी जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दिए। कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई