NAGRI NIKAY CHUNAV: स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों का पहरा, वीडियो हुआ वायरल…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है। इस बीच, जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।
कांग्रेस के प्रत्याशी, जिनमें जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी भी शामिल हैं, खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है, इसलिए वे खुद पहरा देकर निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहे हैं।
चुनावों का परिणाम 15 फरवरी को घोषित होगा
11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगम और 49 नगर पालिकाओं तथा 114 नगर पंचायतों में वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को घोषित होंगे।
मतदान का प्रतिशत
राज्य के 33 जिलों में कुल 72.19% मतदान हुआ। इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% था। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुछ जिलों में मतदान प्रतिशत बहुत ज्यादा था, जबकि बिलासपुर और रायपुर जैसे जिलों में यह काफी कम था।





