NAGRI NIKAY CHUNAV: रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द, दुर्ग में गृहमंत्री बोले 10 निकाय जीतेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द कर दी गई, लेकिन मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में बिना रैली के नामांकन फॉर्म भरा।

वहीं, दुर्ग में गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय शर्मा ने दावा किया कि उनकी पार्टी 10 निकायों में जीत हासिल करेगी। रायपुर में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी भी नामांकन देने के लिए एक साथ जाएंगे। कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में रैलियों में शामिल होंगे।

गांधी मैदान में कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

गांधी मैदान में कार्यकर्ता कांग्रेस की रैली का इंतजार करते रहे, लेकिन रैली रद्द होने के बाद भी दीप्ति ने नामांकन फॉर्म भरा। विजय शर्मा ने भी कहा कि उन्होंने योग्य कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है और विकास के आधार पर जनता के पास जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई