NAGRI NIKAY CHUNAV: रिजल्ट आने से पहले बोले डिप्टी सीएम, जीत होगी हमारी, कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणाम को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा दावा किया है कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ पेश किया है। अरुण साव ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने 13 महीनों में नगरीय निकायों के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है। नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा, जिससे यह साफ है कि चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे।

कांग्रेस पर तंज

अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि

कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सत्ता में रहते हुए वही काम करती थी, जो अब विपक्ष में रहकर कर रही है।” उन्होंने रायपुर में हुई डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

परिसीमन पर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया

परिसीमन को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर अरुण साव ने कहा कि परिसीमन नियमानुसार हुआ है और कांग्रेस हार के बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 173 निकाय चुनावों के परिणाम विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव जैसे ही होंगे। डिप्टी सीएम साव ने महिलाओं की बड़ी संख्या में वोटिंग पर संतोष जताया, लेकिन कुछ स्थानों पर महिला मतदाताओं की संख्या कम होने पर विचार करने की बात भी कही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई