MUSAM: यूपी-हरियाणा समेत इन प्रदेशों में तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; पढ़ें अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस महीने में गर्मी का असर दिखने लगा था, लेकिन मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है।
दिल्ली और नोएडा में सुबह और शाम की सर्दी तो रहेगी, लेकिन दिन में तेज धूप भी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज 13 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही दिन के समय तेज हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी हुई है। वहीं, यूपी में फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है।
यूपी में तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने का अनुमान है, हालांकि इन हवाओं से ठंड में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
हरियाणा-पंजाब में मौसम
हरियाणा और पंजाब में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम रहेगा। सुबह में ठंड का एहसास होगा, लेकिन दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस होगी। 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रह सकते हैं।
गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
इन राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी, और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और मौसम शुष्क रहेगा। बीकानेर, उदयपुर, सीकर, फतेहपुर, नागौर, बाड़मेर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।





