फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की  न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार रात निजी अखबार के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब मोहल्ले के कुछ युवक घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पत्रकार के घर में घुस आए और दोनों पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर की है। देर रात करीब 10:30 बजे शेखर गुप्ता अपने कार्यालय से घर लौटे थे, तभी उन्होंने घर के बाहर कुछ युवकों को शराब पीते देखा। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख शेखर घर के अंदर चले गए, लेकिन बदमाश युवक भी उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।

शेखर के पिता अशोक गुप्ता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम सोनी, राहुल गुप्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य शामिल युवकों की तलाश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई