murder of wife: पत्नी ने कमर दर्द के चलते खाना बनाने से किया इंकार, शराबी पति ने उतारा मौत के घाट

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर कर मार डाला। शराबी पति ने अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी पिटाई से पीड़िता बेहोश हो गई, वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना सुखवास गहनाझरिया गांव की है, जहां पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।

जिसके बाद पति त्रिलोचन नागवंशी ने पत्नी वेदमती नागवंशी को खाना बनाने के लिए कहा। वहीं पत्नी ने कमर दर्द के चलते खाना बनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आगबबूला हुए पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। पीड़िता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई