MURDER: उद्योगपति राव की हत्या; नाती ने प्राॅपर्टी विवाद में 70 बार चाकू मारा

हैदराबाद। हैदराबाद के मशहूर कारोबारी वेलामाती चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद के कारण उनके 29 वर्षीय नाती किलारू कीर्ति तेजा ने उन पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया।
आारोप ने कारोबारी पर हमला करने के साथ बीच बचाव करने आई अपनी मां को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि, 28 वर्षीय कीर्ति तेजा ने संपत्ति को लेकर तीखी बहस के बाद गुरुवार आधी रात को अपने 86 साल के दादा वीसी जनार्दन राव को चाकू मार दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेजा को पैतृक संपत्ति में उनके हिस्से के रूप में 4 करोड़ रुपये दिए गए थे। तेजा ने कथित तौर पर अपने नाना पर प्रॉपर्टी का ठीक से बंटवारा न करने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया था। विरोध करने पर कारोबारी ने मना किया, तो आरोपी ने चाकू से लगातार 70 बार उन्हें मारा और उनकी हत्या कर दी।





