गंदगी मिलने पर नगर निगम ने वसूला जुर्माना, दुकानदारों और ढाबा संचालक को दी चेतावनी

रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत आज जोन 8 क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में की गई। जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान कबीर नगर बाजार में 15 फल और सब्जी दुकानों में गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल ₹2000 का जुर्माना वसूला गया। सभी दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।

इसी तरह माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा क्षेत्र स्थित हरमन ढाबा में गंदगी और नाली में पॉलीथिन कचरा पाए जाने पर तत्काल ढाबा संचालक से ₹2000 जुर्माना लिया गया और स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

साथ ही, अभियान के तहत स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियों ने दुकानदारों को कपड़े के बैग वितरित किए और उन्हें पॉलीथिन की जगह कपड़े के बैग का उपयोग करने की समझाइश दी।

नगर निगम ने साफ संदेश दिया है कि शहर की सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई