Municipal Body Elections: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निकाय-पंचायत चुनाव जीतने का किया दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पंचायतों और नगरीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम घोषित होने पर चुनाव जीतने का दावा किया है। पीसीसी चीफ ने कहा, कि कांग्रेस की चुनावी तैयारियां पूरी हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी और पर्यवेक्षक वार्डों में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं और पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम एक साथ घोषित होने चाहिए। चुनावों की अधिसूचना और आचार संहिता एक साथ लागू हुई है, तो परिणाम भी एक साथ घोषित किए जाने चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में भी चुनाव परिणाम एक साथ घोषित होते हैं, भले ही मतदान की तिथियां अलग-अलग हों।

बैज ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकतर नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और जनता सरकार से निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया, जैसे 500 रुपये में सिलेंडर देने और 18 लाख आवास देने का वादा। इसके अलावा, भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन में मिली बिजली की छूट भी समाप्त कर दी है। दीपक बैज ने कहा कि जनता अब भाजपा के खिलाफ है और निकाय चुनावों में इसका असर दिखेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई