Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Municipal body elections: निर्दलीय प्रत्याशी उधोराम साहू को जनता का अपार समर्थन, वार्ड 64 में बदलाव की लहर

Municipal body elections (बिलासपुर) : बिलासपुर नगर निगम के महामाया नगर वार्ड 64 से निर्दलीय प्रत्याशी उधोराम साहू टेलीविज़ छाप से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जनता के चहेते और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी उधोराम साहू वार्ड की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। भूतपूर्व सरपंच के रूप में उन्होंने जिस ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा की, उसी समर्पण के साथ अब पार्षद पद पर रहकर वार्ड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है।

महामाया नगर वार्ड 64 की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। वे जानते हैं कि उधोराम साहू ही वह जनसेवक हैं, जो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर कर वार्ड का समुचित विकास कर सकते हैं। उनकी प्राथमिकताओं में सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं का सुधार शामिल है। वे पार्षद बनने के बाद जनता से सीधे जुड़कर उनकी हर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगे।उधोराम साहू का मानना है कि पार्षद का पद सिर्फ राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए होता है। वे हमेशा वार्ड के हर नागरिक के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी किसी भी परिस्थिति में उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

उनका चुनावी एजेंडा सिर्फ और सिर्फ वार्ड का विकास और जनता की भलाई है।महामाया नगर वार्ड 64 की जनता को अब एक ऐसा प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है, जो वादों से नहीं, काम से अपनी पहचान बनाएगा। वार्ड की जनता के अपार समर्थन से यह साफ हो चुका है कि इस बार टेलीविज़ छाप का परचम लहराने वाला है। जनता की सेवा ही मुख्य उद्देश्य के सिद्धांत पर चलते हुए उधोराम साहू वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने को तैयार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई