Municipal body elections: कांग्रेस के चर्चित नेता त्रिलोक श्रीवास ने महापौर पद के लिए नाम लिया वापस, कहा- मान-सम्मान के लिए लिया नाम वापस

Municipal body elections: (बिलासपुर) : कांग्रेस से महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले त्रिलोक श्रीवास ने नाम वापसी के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारी के पास जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया मीडिया से चर्चा में उसने बताया की मान सम्मान की खातिर उसने अपना नाम वापस लिया है उसे किसी जिसने ना कोई लालच दिया है और ना ही डरा धमका रहा है स्वाभाविक है किसी एक को कांग्रेस का भी फॉर्म मिलना था
उन्हें अंतिम तक उम्मीद थी कि उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया जाएगा मगर कांग्रेस पार्टी में प्रमोद नायक पर भरोसा जताया और प्रमोद नायक के द्वारा उसे सम्मान दिया गया इसलिए वह अपना नाम वापस ले रहा है बीते दिनों कांग्रेस संगठन के तमाम नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के सवाल पर उसने कहा कि गुस्से में भले उसने कुछ कह दिया हो मगर ऐसा नहीं है अब वह कांग्रेस के साथ हैं और कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे।





