Municipal body elections: कांग्रेस ने रायपुर के 27 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नाम किए लगभग तय

Municipal body elections (रायपुर) : रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर जिला स्तर पर एक्सरसाइज पूरी होने के बाद पैनल तैयार कर लिया गया है। जिला स्तर पर रायशुमारी के बाद रायपुर के 27 वाडौँ में ही सिंगल नाम पर सहमति बन पाई है। वहीं शेष 43 वाडों में दावेदार पैनल में फंसे हुए हैं। अब प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में आज होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रायपुर के 43 वार्डों के लिए ही मंथन होगा।
इन वार्डों में सहमति बनाने वरिष्ठ नेताओं को भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं 27 वार्डों में सिंगल नाम तय होने के बाद यहां सिर्फ उम्मीदवारी की मुहर लगने की औपचारिकता ही बाकी रह जाएगी. चुनाव समिति में एकल नाम वाले 27 वार्डों के पैनल के दावेदारों के नाम से सिर्फ वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा। देर रात तक रायपुर के शेष वार्डों के नाम तय किए जाने के संकेत हैं।





