मुंगेली: बरेला में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति निर्माण पर प्रशासन सख्त, 9 लोगों को नोटिस

मुंगेली जिले के नगर पंचायत बरेला में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति निर्माण के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व विभाग और नगरीय प्रशासन ने इस मामले में 9 लोगों को नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक किसी ने भी जवाब नहीं दिया है।

इस पर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब अंतिम नोटिस के बाद किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जाएगी और सीधे एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन की अवैध प्लाटिंग कर खरीद-बिक्री कर रहे थे और बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण भी करवा रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंगेली एसडीएम ने इन जमीनों की रजिस्ट्री और लेन-देन पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके साथ ही बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को भी तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई