मुंगेली: अवैध बिजली कनेक्शन के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ा

मुंगेली। लोरमी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को अवैध बिजली कनेक्शन के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

मुंगेली जिले के ग्राम पाली निवासी नंद कुमार साहू ने ACB बिलासपुर में शिकायत की थी कि उसने अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए CSPDCL लोरमी ऑफिस में आवेदन किया था। 11 जून को अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचे और कहा कि वह अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा है, इसलिए बिजली का तार काट दिया गया।

इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए अभियंता ने पहले 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी, बाद में 15 हजार में बात तय हुई। लेकिन नंद कुमार साहू रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि अधिकारी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

ACB ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप प्लान बनाया। शुक्रवार को शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपए के साथ अभियंता के पास भेजा गया। जैसे ही अभियंता ने रकम अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड में रखवाई, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

ACB ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई