दुर्ग में IT पार्क की स्थापना के लिए MoU, 40 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से हुआ ऐतिहासिक समझौता

भिलाई। दुर्ग जिले में IT पार्क की स्थापना को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। पीडब्ल्यूडी सभागार, दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम, छत्तीसगढ़ शासन और 40 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा मंत्री यादव सहित मंत्रीमंडल के सदस्य और विधायकगण मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि इस MoU हस्ताक्षर समारोह का साक्षी बनना गर्व का विषय है। दुर्ग में स्थापित होने वाला यह IT पार्क जिले को तकनीक, नवाचार और डिजिटल विकास के नए मानचित्र पर स्थापित करेगा। इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में IT, सॉफ्टवेयर, स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि IT पार्क के आने से दुर्ग न केवल रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा, बल्कि प्रदेश के डिजिटल और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना दुर्ग को विकास और अवसरों के प्रमुख हब के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई