बिलासपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटी गंभीर घायल

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में भरनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क किनारे पैदल जा रही एक मां और उसकी छोटी बेटी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल मां-बेटी को सड़क से उठाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई