एक से ज्यादा का बिता समय, लेकिन न चोर मिला और न ही कोई सुराग

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पाली स्थित ऐतिहासिक भंवर गणेश मंदिर से भगवान गणेश जी की मूर्ति चोरी हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक न चोर का कोई सुराग मिला और न ही मूर्ति वापस लाई जा सकी।

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर में तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से दो बार चोर पकड़े गए और मूर्ति को वापस मंदिर में स्थापित किया गया। लेकिन तीसरी बार की चोरी में पुलिस न तो चोरों तक पहुंच सकी और न ही ऐतिहासिक मूर्ति को खोज पाई। यह मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है, जो राज्य की पहचान को संजोए हुए है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस इस मामले को भूल गई है या फिर चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं? स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मांग है कि पुलिस इस चोरी को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द मूर्ति को बरामद करे और दोषियों को सजा दिलाए, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा बनी रहे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button