सुकमा में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर, हथियार बरामद

सुकमा। नक्सलवाद के खात्मे की तय डेडलाइन 31 मार्च 2026 से पहले सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली पीपीसीएम मूचाकी कैलाश को मार गिराया। सर्चिंग के दौरान शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। ऑपरेशन के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की, जहां एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ।

कई बड़ी वारदातों में था शामिल

मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का रहने वाला था और नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) था। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और आईईडी ब्लास्ट जैसी कई साजिशों में शामिल रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

मुख्यधारा में लौटने की अपील

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अंतिम चरण में है। उन्होंने अपील की कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें और शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई