MP-UP में 14 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना, रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

दिल्ली। 24 मई को मानसून की दस्तक के बाद यह अब तक देश के 17 राज्यों में पहुंच चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में सामान्य से 33% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को मानसून पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) मानसून की गति को धीमा कर सकता है। यह सिस्टम सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ने की बजाय विपरीत दिशा में खिंच सकता है। अनुमान है कि मानसून की रफ्तार 7 से 10 दिनों तक थम सकती है।

MP और UP में देरी से पहुंचेगा मानसून

इस डिप्रेशन के असर से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में मानसून की देरी से एंट्री होगी। वहां अब बारिश के लिए 14 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

राज्यों में बारिश का असर

  • केरल: भारी बारिश के चलते कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड, त्रिशूर सहित कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद कर दिए गए हैं।

  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, भागलपुर समेत कई जिलों में 31 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी।

  • महाराष्ट्र: अरब सागर में बना दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ा, लेकिन बंगाल की खाड़ी का नया सिस्टम तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

 असम में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल-बांग्लादेश तटों से आगे बढ़े डिप्रेशन के कारण असम के कछार, धुबरी, गोलपारा, बारपेटा, कोकराझार, बक्सा, कामरूप समेत 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई