कमजोर पड़ा मानसून, दो दिन में सिर्फ 20 मिमी बारिश: 10 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बीते दो दिनों में पूरे राज्य में औसतन सिर्फ 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक 603 मिमी बारिश हुई थी, जो 30 जुलाई तक 623 मिमी ही पहुंच सकी। यानी दो दिनों में केवल 20 मिमी वर्षा हुई। बस्तर और रायपुर संभाग को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश काफी कम दर्ज की गई है।

इस बीच मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट का अर्थ है मौसम खराब रहने की संभावना जिसमें गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि आने वाले 2-3 दिनों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। जुलाई माह में अब तक 453 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले दस वर्षों में दूसरी सबसे अधिक है। 2023 में जुलाई में 566.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 463.3 मिमी था। रायपुर में इस जुलाई में अब तक 436 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

1 जून से अब तक राज्य में कुल 623.1 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जिसमें बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 942 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 315 मिमी वर्षा हुई है। मानसून इस बार 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो सामान्य तिथि से आठ दिन पहले है। अगर यह अपने निर्धारित समय 15 अक्टूबर तक रहता है, तो कुल मानसून की अवधि 145 दिन की होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई