मानसून की विदाई, बिहार में बारिश और दिल्ली-NCR में ठंड का इंतजार

दिल्ली। देश में अब मानसून विदाई की ओर है। पश्चिमी राजस्थान से इसकी वापसी शुरू हो चुकी है। सामान्यतः मानसून 17 सितंबर को लौटता है, लेकिन इस बार 15 सितंबर से ही विदाई प्रक्रिया शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून विदा हो जाएगा।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सितंबर के अंत तक यहां बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि, 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद अक्टूबर के अंत से सर्दी का असर महसूस होने लगेगा और नवंबर में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी हालात दिल्ली जैसे हैं। यहां सितंबर के महीने में जून जैसी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। आईएमडी ने यूपी को ग्रीन जोन में रखा है, यानी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वहीं, बिहार में मानसून विदाई के बीच झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। तिरुवनंतपुरम समेत कई जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल मानसून की विदाई सामान्य से पहले हुई है, जिससे उत्तर भारत में ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। अक्टूबर के अंत से ही गुलाबी ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई