उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने बुधवार को इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान, गुजरात और पंजाब से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून और आसपास के इलाकों में बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग लापता हैं।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में टमरू नाले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बाढ़ में बह गई, जिसमें सवार सात मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाई। राज्य के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जिनमें 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लखनऊ में मंगलवार को लगातार 10 घंटे तक बारिश हुई।

बिहार में पटना समेत 36 जिलों में यलो अलर्ट है, जबकि पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। हिमाचल प्रदेश में ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में तेज बारिश का अलर्ट है, जबकि झारखंड के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब में अगले तीन दिन में मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा, हालांकि 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हरियाणा के 15 जिलों में भी 19 सितंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मानसून का असर जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई