छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 14 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, जशपुर और कोरिया समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है और उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून यहां से आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर बारिश का यही सिलसिला बना रहा तो 16-17 जून तक मानसून रायपुर पहुंचेगा। शुक्रवार शाम को राजधानी रायपुर में हल्की बारिश हुई थी, जो लोकल सिस्टम के कारण हुई। इससे पहले मंगलवार को हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली गुल की स्थिति बनी थी।

जून महीने में अब तक प्रदेश के 33 में से 27 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी दर्ज की गई है, जो खरीफ फसलों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार स्थिति थोड़ी बेहतर है। मई में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 374% अधिक बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि जून के पहले 10-12 दिन गर्म रहते हैं और उसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से मानसून सक्रिय होता है। इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई