मोदी सरकार के 11 साल पूरे: बीजेपी का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू, कांग्रेस ने खोला शिक्षा नीति के खिलाफ मोर्चा

रायपुर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 9 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत कर रही है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अंतर्गत मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। बीजेपी 15 से 17 जून के बीच शक्ति केंद्रों में जन चौपाल लगाएगी, जहां स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले पार्टी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया है, जिनमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं।

कांग्रेस का शिक्षा न्याय अभियान

इधर कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिक्षा न्याय अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार की इस नीति से स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो रही है और इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस 9, 10 और 11 जून को प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में बीईओ कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद अगले चरण में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई