Mock Drill List 2025: जानिए आपके शहर में किस समय बजेगा जंगी सायरन

Mock Drill List 2025: 5 से 11 मई तक देश के कई राज्यों में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही है। बिहार के पटना, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में शाम 7 बजे जंगी सायरन बजेंगे और अभ्यास किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, कटनी और ग्वालियर में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, बिजनौर, और अन्य जिलों में अलग-अलग समय पर मॉक ड्रिल होगी।

झारखंड के रांची, बोकारो, गोमिया, डोड्डा, साहिबगंज और जमशेदपुर में शाम 4 बजे अभ्यास किया जाएगा।

ओडिशा के भुवनेश्वर, बालेश्वर, कोरापुट, राउकेला और अन्य जिलों में भी शाम 4 बजे ड्रिल होगी।

पंजाब के गुरदासपुर, रूपनगर, फाजिल्का और बरनाला में रात 8 से 10.30 बजे के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई