मॉक ड्रिल:बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आग से निपटने की दी गई लाइव ट्रेनिंग

बिलासपुर:रेलवे स्टेशन पर आज एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आगजनी जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, होमगार्ड और SDRF की टीमों ने मिलकर लाइव डेमो दिया और यात्रियों व कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में कैसे संयम और तकनीक से बड़ा हादसा टाला जा सकता है।

इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने किया। मौके पर रेलवे, RPF, GRP और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ड्रिल के दौरान फायर ट्रायंगल, आग की A, B, C, D और E श्रेणियों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किस तरह के आग को किस फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाना चाहिए। SDRF और फायर टीम ने सीधे आग बुझाने की मॉक एक्टिंग भी की।

इसके अलावा, लोगों को CPR (हृदय गति रुकने की स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा) और स्ट्रेचर ड्रिल के बारे में भी सिखाया गया।

यह मॉक ड्रिल महानिदेशक नगर सेना, जिला कलेक्टर और रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की निगरानी DIG एस. के. ठाकुर ने की।

अंत में अधिकारी दीपांकुर नाथ ने कहा, “एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग शुरुआती स्तर पर ही सतर्कता और समझदारी से काम लें।”

रेलवे अधिकारियों ने इस अभ्यास को जरूरी और बेहद उपयोगी बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई