बदमाशों ने देर रात कारोबारी के घर फेंका पेट्रोल बम, इलाके में दहशत का माहौल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। देर रात कार सवार दो युवकों ने हमला किया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। घटना से वे घबरा गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि, कार सवार दो युवक घर पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुकान में की आगजनी

वहीं अंबिकापुर में कुछ लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। बदमाशों ने डीजल गिराकर मसाला से आग लगा दी। आगजनी से दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ। घटना अग्रसेन वार्ड की है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिख रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button