कोरिया के सोनहत में बदमाशों ने लगाई कपड़े की दुकान में आग, नाराज व्यापारियों ने निकाली रैली

कोरिया: कपड़े की दुकान में आगजनी के खिलाफ शनिवार को व्यापारी संगठन के लोगों ने रैली निकाली. रैली में शामिल दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की. दरअसल बीते दिनों सोनहत में बदमाशों ने कपड़े की दुकान को आग के हवाले कर दिया था. दुकान में आग लगाए जाने से भीतर रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया. दुकान में आगजनी किए जाने की शिकायत भी सोनहत थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ भी कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई