अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से बदसलूकी: पिस्टल लेकर पहुंचे बाउंसर, बोले जहां दिखोगे गोली मार देंगे; प्रदर्शन के बाद तीन गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक चाकूबाजी की घटना में घायल व्यक्ति की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे पत्रकारों को अस्पताल में तैनात बाउंसरों ने न सिर्फ रिपोर्टिंग से रोका, बल्कि उनसे धक्का-मुक्की भी की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाउंसर एजेंसी का संचालक वसीम बाबू खुद पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंचा और पत्रकारों को धमकाने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और अन्य पत्रकार मौके पर पहुंचे, लेकिन बाउंसरों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार जारी रखा। पुलिस ने तीन बाउंसरों को हिरासत में लिया, लेकिन मुख्य आरोपी वसीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकार अड़ गए। जब अस्पताल में मौजूद महिला सुरक्षाकर्मियों को हटाकर पत्रकारों को बाहर किया गया, तो विरोध और तेज हो गया। गुस्साए पत्रकारों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया, और जब तीन घंटे बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी पत्रकार मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर गए और वहां धरना शुरू कर दिया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। पत्रकारों की मांग थी कि अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर आकर स्थिति स्पष्ट करें। देर रात अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और सड़क पर बैठकर पत्रकारों से माफी मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “कॉल मी सर्विस” एजेंसी के टेंडर को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। इस बीच, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पूरी घटना की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को फोन पर दी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, “ऐसे लोगों को मिट्टी में मिला देंगे।” उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई