शादी समारोह में रसगुल्ला के लिए नाबालिग का मर्डर, पार्टी में मची अफरातफरी

दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से अभी इतनी जानकारी मिली है कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी। वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश लड़क ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे को मार दिया।
चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा। यहां उसने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया। पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। साथ ही शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई