सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर नाबालिग से गैंगरेप, दुर्ग-उतई रेस्ट हाउस में जांच के दौरान अहम सबूत मिले

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए सरकारी कार्य में लगी गाड़ियों का उपयोग किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो वाहनों को जब्त कर लिया है, जिनमें से एक पर ‘ऑन ड्यूटी सीजी गवर्नमेंट’ लिखा हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी भीमनारायण पांडेय और संजय पंडित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों को दुर्ग रेस्ट हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और उतई रेस्ट हाउस सहित अन्य स्थानों पर ले जाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए।

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर बुलाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया और फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी किया।

पुलिस के अनुसार मामले में इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई