वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एनएसई मुंबई का किया दौरा, निवेशक जागरूकता कार्यक्रम पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे निवेशक जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की।
वित्त मंत्री ने एनएसई के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी वर्ष में छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को और अधिक विस्तार देने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सही जानकारी देना और वित्तीय जागरूकता बढ़ाना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर एनएसई के वरिष्ठ अधिकारी श्रीराम कृष्णन, मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी अंकित शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार (पॉलिसी) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश पाठक भी उपस्थित रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ में निवेश और वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।





