MINISTER OP चौधरी के बंगले के बाहर बवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री OP चौधरी के बंगले के बाहर आज नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। इन शिक्षिकाओं ने समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी की है, जिसके बाद बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ये महिला शिक्षिकाएं पिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं, जिन्हें हाल ही में बर्खास्त कर दिया गया है। अब वे अपनी समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्हें समायोजन के लिए कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी गई है, जबकि इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी। प्रदर्शन पिछले दो घंटे से जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर तीन थानों के निरीक्षक और लाइन से बल को तैनात किया गया है। पुलिस महकमें के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों को समाइश दे रहे है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई